ऐपशहर

सड़क न बनने से नाराज भाजपा की महिला नेता ने की भूख हड़ताल

\Bएनबीटी न्यूज, लोनी \Bनीलम फैक्ट्री रोड से नाई पुरा की ओर जाने वाली सड़क खराब होने से नाराज भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सहसंयोजिका ...

Navbharat Times 18 Jun 2019, 8:00 am

\Bएनबीटी न्यूज, लोनी

\Bनीलम फैक्ट्री रोड से नाई पुरा की ओर जाने वाली सड़क खराब होने से नाराज भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सहसंयोजिका संगीता ठाकुर ने सोमवार को भूख हड़ताल की। दोपहर प्रशासन की टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने सड़क बनाने के आश्वासन देकर जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। लोगों ने बताया कि यहां की सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। बारिश होने पर यहां काफी पानी भर जाता है। इस सड़क के दोनों ओर नाले बन चुके हैं, लेकिन सड़क नहीं बनी है। चेयरमैन ने कहा कि सड़क का एस्टीमेट बन चुका है। जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग