ऐपशहर

हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

एनबीटी न्यूज, कविनगरपत्रकार असोसिएशन की ओर से शनिवार को निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सैकड़ों लोगों ने हेल्थ चेकअप कराया। ...

Navbharat Times 15 Jul 2018, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, कविनगर

पत्रकार असोसिएशन की ओर से शनिवार को निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सैकड़ों लोगों ने हेल्थ चेकअप कराया। भूमिका मेडिकेयर एवं केएमके फाउंडेशन के सहयोग से रामलीला मैदान में आयोजित कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि ललित जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाते हैं। कैंप में शारीरिक जांच के साथ खून की जांच, सीबीसी, शुगर, ईसीजी, बीपी, कान व आंखों की जांच की गई। इस मौके पर श्री धार्मिक रामलीला समिति के महामंत्री भूपेन्द्र चोपड़ा, अजय जैन, संदीप सिंघल, कुलदीप त्यागी, प्रभात कुमार आदि भी मौजूद थे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग