वस, गाजियाबाद : वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने 3 कर्मियों की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में सोमवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की। उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ असोसिएशन की जोनल इकाई ने ऐलान किया है कि उनकी ओर से सर्वेक्षण नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-1) अरविंद कुमार को ज्ञापन देकर कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की।
शाखा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय में एक के बाद एक करके 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे में यूनियन ने तय किया है कि जब तक कर्मचारियों की सेवा बहाल नहीं की जाती है, तब तक विरोध जारी रहेगा।