ऐपशहर

लूट और चोरी में पांच गिरफ्तार

खोड़ा पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 बदमाशों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार ...

Navbharat Times 17 Jun 2018, 8:00 am

वस, गाजियाबाद : खोड़ा पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 बदमाशों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित महिलाओं को ज्यादा शिकार बनाते थे। उनके पास से दो बाइक और 12 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपितों के नाम हिमांशु, लोकेश, लालू, सुरेंद्र और शोभित हैं। उनसे पूछताछ में गिरोह के कई अन्य बदमाशों के बारे में पता चला है। उनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह ज्यादातर वारदात दिल्ली में अंजाम देते थे। इसके बाद गाजियाबाद आकर छुप जाते थे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग