एनबीटी न्यूज, टीएचए
इंदिरापुरम नीति खंड-1 के दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को उत्तम त्याग विधान और परिग्रह का त्याग लघु नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। इसमें आलोक जैन और नीति खंड के आई.डी. मित्तल का परिवार और पंचमेरु मंडल विधान में मानसी जैन व सजल जैन ने भाग लिया। मंदिर में नाटिका के जरिए संदेश दिया गया कि सही मार्ग पर चलना ही सबसे बड़ा पुण्य है। किसी का दिल नहीं दुखाना भी एक यात्रा के समान है। प्रोग्राम में भजन और कीतर्न भी हुआ। अशोक जैन ने बताया है कि महापर्व के दौरान जिन लोगों ने दान और कथा का लाभ उठाया है, वह त्याग व तप के समान है। इस दौरान अनुज जैन, सविता जैन, विजय कुमार जैन, अनुराग जैन, अनंत जैन, पवन जैन, राहुल और एस.के. जैन मौजूद थे।