\Bएनबीटी न्यूज, दयानंद नगर :\B सेठ जयप्रकाश महिला पॉलिटेक्निक में गुरुवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों से आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। समारोह का उद्घाटन संस्थान के प्रिंसिपल संजीव रायजादा ने किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और दुख पर खुशी की विजय का संदेश देता है। हमें इस पर्व को आपस में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य और गायन से अपनी प्रतिभा दिखाई। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में भारती भारद्वाज और विभा भटनागर शामिल थीं।
रंगोत्सव में छात्राओं ने किया डांस
\B सेठ जयप्रकाश महिला पॉलिटेक्निक में गुरुवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों से आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। ...
Navbharat Times 6 Mar 2020, 8:00 am