\Bविस, साहिबाबाद :\B हिंडन नदी के किनारे बने सभी पक्के घाट एलईडी की रोशनी से जगमग होंगे। नगर निगम कई दिनों से इसकी तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार को डीएम अजय शंकर पांडेय इसका जायजा लेने पहुंचे। यहां नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि नदी के दोनों ओर घाटों पर नगर निगम के 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारी काम में लगे हैं। घाटों को दुरुस्त करने के साथ ही नदी में पर्याप्त पानी पहुंचने की भी संभावना है। दोनों किनारों पर पक्के घाट के आसपास काफी लाइट लगाने का काम शुरू होगा। इन घाटों की पूरी व्यवस्था नगर निगम करता है। घाटों से लेकर नदी के सूखे हिस्से में सफाई का कार्य कई दिनों से चल रहा है। घाट पर रोशनी के इंतजाम जल्द शुरू किए जाएंगे। हिंडन नदी के अर्थला घाटों की लंबाई नदी पुल से रेल पुल तक बढ़ा दी गई है। इससे अर्घ्य देने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी।
जगमग होगा हिंडन छठ घाट
\B हिंडन नदी के किनारे बने सभी पक्के घाट एलईडी की रोशनी से जगमग होंगे। नगर निगम कई दिनों से इसकी तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार को डीएम अजय शंकर ...
Navbharat Times 26 Oct 2019, 8:00 am