\Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : \Bबंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। ईदगाह कॉलोनी में शुक्रवार को बंदरों ने दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय निवासी वकील की बेटी आफिया व जमशेद का बेटा अजहान बच्चों के साथ निजी स्कूल के पास खेल रहे थे, तभी झुंड में कई बंदर आए। बच्चों ने इन्हें भगाने का प्रयास किया तो अजहान व आफिया को काट लिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बंदरों को भगाया। कॉलोनी के महताब पठान ने बताया कि बंदरों से ईदगाह कॉलोनी के लोग परेशान हैं। इसके पहले भी कई बार वे बच्चों को काट चुके हैं। इन्हें पकड़वाने के लिए नगर पालिका परिषद से कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन नगर पालिका परिषद के अधिकारी वन विभाग पर टाल देते हैं। कन्या पाठशाला के पास भी बंदरों का आतंक है। महिलाओं का कहना है कि कपड़े सुखाते समय बंदर इन्हें फाड़ देते हैं। कभी-कभी दरवाजा खुला देख घर में भी आ जाते हैं। निवासी आभा शर्मा का कहना है कि इन्हें पकड़वाने के लिए कई बार नगर पालिका परिषद व वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस है।
बंदरों ने 2 बच्चों को काटा
\Bबंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। ईदगाह कॉलोनी में शुक्रवार को बंदरों ने दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय निवासी वकील की बेटी आफिया व ...
Navbharat Times 7 Jun 2020, 8:00 am