एनबीटी न्यूज, लोनी : श्रीमती राजरानी गर्ग मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने शुक्रवार को लोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए वीलचेयर दिए। डॉ. जेपी मथुरिया ने संस्था की पहल की सराहना की। संस्था ने अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव की सेवा करना है। संस्था ऐसी दीनहीन लोगों की सेवा करती रहती है, जो असहाय हैं। संस्था लोनी में एक फ्री ऐम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई है, जो 24 घंटे केवल जनता की सेवा में उपलब्ध है।
मरीजों के लिए वीलचेयर दीं
श्रीमती राजरानी गर्ग मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने शुक्रवार को लोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए वीलचेयर दिए। डॉ...
Navbharat Times 17 Feb 2018, 8:00 am