एनबीटी न्यूज, शालीमार गार्डन : विजय पार्क के पास मुख्य सड़क पर गंदगी से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि निगम के कर्मचारी दूसरी जगहों का कचरा यहां डाल जाते हैं। ए ब्लॉक आरडब्ल्यूए के शिवकुमार यादव और कैलाश भट्ट ने बताया कि 3 दिन से यहां एक पशु का शव पड़ा है। इसकी बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। उधर, जोनल सेनेटरी अधिकारी डीके अग्रवाल ने बताया कि मुख्य सड़क के पास से कचरा हटवाया जाएगा।
विजय पार्क के पास गंदगी से लोग परेशान
विजय पार्क के पास मुख्य सड़क पर गंदगी से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि निगम के कर्मचारी दूसरी जगहों का कचरा यहां डाल जाते हैं। ए ब्लॉक आरडब्ल्यूए ...
Navbharat Times 19 May 2020, 8:00 am