एनबीटी न्यूज, महाराजपुर : लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में बुधवार सुबह एक किशोरी की चोटी कटने की अफवाह फैल गई। जानकारी के अनुसार, महाराजपुर की गुलफ्सा साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती है। गुलफ्सा की मानें तो मंगलवार रात वह पिता, मां और बहन के साथ साथ छत पर सो रही थी। बुधवार सुबह पिता ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह बेहोश थी। होश में आने के बाद गुलफ्सा ने बताया कि रात में उसकी चोटी कट गई है। इस बात का पता चलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि चोटी कटने की सूचना गलत है। लिंक रोड एसएचओ प्रशांत कुमार मिश्र के अनुसार, किशोरी से पुलिस ने कटे हुए बाल मांगे तो उसने कहा कि वह उसके पास नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोटी कटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में बुधवार सुबह एक किशोरी की चोटी कटने की अफवाह फैल गई। जानकारी के अनुसार, महाराजपुर की गुलफ्सा साहिबाबाद ...
Navbharat Times 10 Aug 2017, 8:00 am