एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : बिजली के तारों को बदलने के लिए सोमवार को नेहरूनगर थर्ड में हजारों उपभोक्ताओं को 5 घंटे की कटौती का सामना करना पड़ा। इस दौरान लगभग तीन किमी खुले तारों को एबीसी से बदला गया। चीफ इंजीनियर आरके राणा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पुराने तारों को बदलने का काम चल रहा है। इसके लिए सुबह 10 बजे से 1 बजे तक का शटडाउन लिया गया था। काम पूरा होने के बाद इलाके में विद्युत सप्लाई सुचारू कर दी गई। बिजली चोरी और खुले तारों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) वायर की लाइनें बिछाई जा रही हैं। मंगलवार को नेहरूनगर थर्ड में ही दूसरे ट्रांसफॉर्मर से संबंधित क्षेत्र में तारों को बदला जाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
तार बदलने के लिए 5 घंटे तक कटी बिजली
बिजली के तारों को बदलने के लिए सोमवार को नेहरूनगर थर्ड में हजारों उपभोक्ताओं को 5 घंटे की कटौती का सामना करना पड़ा। इस दौरान लगभग तीन किमी खुले ...
Navbharat Times 17 Dec 2019, 8:00 am