ऐपशहर

पलायन रोकने का लिया संकल्प

सेक्टर-2 के शिव मंदिर में रविवार को नवचेतना सामाजिक विकास समिति के लोगों ने उत्तराखंड से हो रहे पलायन के कारणों के बारे में बताया। समिति अध्यक्ष ...

Navbharat Times 28 Jan 2019, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, वैशाली : सेक्टर-2 के शिव मंदिर में रविवार को नवचेतना सामाजिक विकास समिति के लोगों ने उत्तराखंड से हो रहे पलायन के कारणों के बारे में बताया। समिति अध्यक्ष चंदन सिंह घुगत्पाल ने कहा कि पहाड़ से पलायन होना गंभीर समस्या है। इस मौके पर अल्मोड़ा के जौरासी क्षेत्र के 90 गांवों के प्रवासी और ग्रामीण युवाओं ने मिलकर पलायन रोकने का संकल्प लिया। यह रोकने के लिए करीब 5 हजार लोगों ने संस्था की सदस्यता ली है। समिति उपाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि समिति का उद्देश्य जौरासी क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करना, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था, जौरासी क्षेत्र में रामलीला नाट्य मंचन और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना है। इस दौरान कुंदन सिंह पटवाल, शिवराज सिंह रावत, दुर्गा गिरी गोस्वामी, कृपाल पटवाल, कैलाश, चंदन सिंह, बलवंत सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, तारा सिंह नेगी, तारा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग