एनबीटी न्यूज, मोदीनगर
आईएएस सोम्या पांडेय ने बुधवार की शाम एसडीएम मोदीनगर का चार्ज संभाल लिया। सोम्या ने चार्ज संभालने के बाद कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना पहली प्राथमिकता है। वह वर्ष 2017 बैच की आईएएस हैं। वह अपने बैच की टॉपर हैं। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से इलाहाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने इलाहाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया है। मां इलाहाबाद में डॉक्टर हैं और इनके पति भी आईएएस हैं। हाल में उनकी पोस्टिंग सीडीओ मथुरा के रूप में है। सोम्या का तत्कालीन एसडीएम डी.पी सिंह ने तहसील में आने पर स्वागत किया। एसडीएम सोम्या ने तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की मुख्य समस्याओं के विषय में जानकारी ली। एसडीएम डी.पी सिंह का ट्रांसफर एसीएम के रूप में गाजियाबाद हुआ है।