वस, राजेंद्र नगर : राजेंद्र नगर के इंडस्ट्रियल एरिया में काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सड़क किनारे बना खुला नाला यहां काम करने वालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसमें फैक्ट्री वालों ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया था, जिस कारण से नाला ब्लॉक होकर ओवरफ्लो हो रहा है। गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। यहां के वर्करों का कहना है कि इसकी शिकायत विभाग में की गई है, लेकिन निगम की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। कई बार लिखित शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
सीवर ओवरफ्लो से परेशानी
राजेंद्र नगर के इंडस्ट्रियल एरिया में काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सड़क किनारे बना खुला नाला यहां काम करने वालों के लिए परेशानी का ...
नवभारत टाइम्स 29 Jul 2017, 8:00 am