एनबीटी न्यूज, लोनी
कोतवाली पुलिस ने मुस्तफाबाद कॉलोनी से दहेज हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। करीब एक महीने पहले मुस्तफाबाद कॉलोनी में नवविवाहिता नगमा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। नगमा के परिजनों ने सास, सुसर, पति और जेठ आदि पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। डीएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पति और जेठ को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। जबकि ससुर जहीर, सास गुलशन को गुरुवार सुबह घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।