एनबीटी न्यूज, साहिबाबाद : हज हाउस पर मंगलवार सुबह प्रदर्शन की सूचना के बाद साहिबाबाद थाने से दो पीसीआर मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को यहां काई प्रदर्शन होता नहीं दिखा। बता दें कि एनजीटी के आदेश के चलते पिछले कुछ दिनों से हज हाउस पर ताला लगा है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग हज यात्रियों के लिए हज हाउस को खोलने की मांग कर रहे थे। विरोध के चलते करीब एक सप्ताह पूर्व गुस्साए लोगों ने हज हाउस के सामने प्रदर्शन कर पुलिस पर पथराव किया था। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। पुलिस ने 14 लोगों को नामजद करते हुए 400 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पथराव के दौरान 8 पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हज हाउस पर हंगामे की गलत सूचना
हज हाउस पर मंगलवार सुबह प्रदर्शन की सूचना के बाद साहिबाबाद थाने से दो पीसीआर मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को यहां काई प्रदर्शन होता नहीं दिखा। बता ...
नवभारत टाइम्स 9 Aug 2017, 8:00 am