ऐपशहर

UP Nikay Chunav 2023: सपा से गोरखपुर मेयर पद के लिए काजल निषाद को मिला टिकट, अखिलेश यादव खुद पहुंचे थे घर!

Gorakhpur Nagar Nikay Mayor: नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर में मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशी का चेहरा साफ कर दिया। गोरखपुर में काजल निषाद सपा के मेयर पद की प्रत्याशी होंगी। काफी समय से सपा के साथ जुड़ी काजल निषाद 2012 में कांग्रेस टिकट से गोरखपुर ग्रामीण की सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वहीं 2022 में सपा के टिकट पर लड़ा था।

Edited byधीरेंद्र सिंह | Lipi 13 Apr 2023, 8:27 am
रजत भट्ट, गोरखपुर: गोरखपुर में नगर निकाय चुनाव (Gorakhpur Nagar Nikay) को लेकर जहां एक तरफ सभी प्रत्याशी और पार्टी अपने समीकरण बनाने में व्यस्त हैं। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सीएम सिटी में अपने मेयर पद के चेहरे को साफ कर दिया। सपा की ओर से गोरखपुर में मेयर पद की उम्मीदवार काजल निषाद (Kajal Nishad) होंगी। लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ी काजल 2022 के विधानसभा में भी कैंपियरगंज से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन लखनऊ तक नहीं पहुंच सकी। इस सीट से उन्हें हारना पड़ा।
नवभारतटाइम्स.कॉम samajwadi party gorakhpur mayor candidate kajal nishad
गोरखपुर सपा मेयर उम्मीदवार काजल निषाद


मेरे चौखट पर चलकर चारों धाम आए हैं, बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आये हैं। जी हां यह शब्द किसी और के नहीं बल्कि सपा की गोरखपुर मेयर पद की प्रत्याशी काजल निषाद की हैं। दरअसल हुआ यूं था जब पिछले महीने अखिलेश गोरखपुर के दौरे पर थे, तब वह काजल निषाद के घर पहुंचे। इस पर काजल निषाद ने भावुक होकर ट्वीट कर लिखा कि मेरे घर राम आए हैं। तभी से इस चीज की उम्मीद की जा रही थी। अखिलेश यादव जल्दी काजल निषाद को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।

2012 में कांग्रेस से लड़ा था चुनाव

2012 में काजल निषाद ने कांग्रेस से गोरखपुर ग्रामीण के सीट से चुनाव लड़ा था। इसमें काजल निषाद चौथे स्थान पर रही थी, तब भाजपा के टिकट पर 31.31 फीसदी वोट पाकर विजय बहादुर यादव चुनाव जीतकर विधायक बने थे। हालांकि काजल 2022 में भी समाजवादी पार्टी के बैनर तले विधानसभा में उत्तरी और गोरखपुर के कैंपियरगंज से चुनाव लड़ीं, जहां एक बार फिर काजल निषाद को हार मिली। इस बार भी हार बीजेपी के प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने 42 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली थी।

क्या काजल करेंगी मेयर सीट पर कब्जा?

समाजवादी पार्टी ने जिस तरह से गोरखपुर में मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशी काजल निषाद को उतारा है, उसके समीकरण फिट बैठे या नहीं यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। दूसरी ओर बीजेपी है, जहां अब तक मेयर की कुर्सी बीजेपी के खाते में ही जाती रही है। बस एक बार ट्रांसजेंडर ने बीजेपी से ये सीट 2001 में छीन ली थी। वहीं दूसरी ओर काजल निषाद हैं, जिनको दो बार विधानसभा के चुनाव में शिकस्त मिल चुकी है।
लेखक के बारे में
धीरेंद्र सिंह
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हूं। यूपी और उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक समेत अन्य खबरों पर काम करने की जिम्मेदारी है। इससे पहले की बात की जाए तो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। 2014 से करियर की शुरूआत हुई और 8 साल से अधिक का अनुभव हो चुका है। इस दौरान दिल्ली, यूपी और जम्मू कश्मीर में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला। टाइम्स ग्रुप से पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला, राजस्थान पत्रिका (डिजिटल), नवोदय टाइम्स, हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी समेत कुछ अन्य संस्थानों में काम किया है। अखबार और डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में लिखने पढ़ने का काम जारी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग