ऐपशहर

UP Nikay Chunav: झांसी नगर निगम के साथ ही जिले की 5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतों में क्या हैं चुनावी समीकरण

झांसी निकाय चुनाव 2023: झांसी में 1 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतें हैं, जिनके लिए विभिन्न पदों पर निर्वाचन होना है। झांसी में नामांकन पत्रों की खरीद और जमा करने की तारीख 11 से 17 अप्रैल तक तय की गई है।

Edited byऐश्वर्य कुमार राय | नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Apr 2023, 1:48 pm
लक्ष्मी नारायण शर्मा, झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में 13 नगर निकाय के लिए मेयर, अध्यक्ष, पार्षद और सदस्यों के पदों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। झांसी में 1 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतें हैं, जिनके लिए विभिन्न पदों पर निर्वाचन होना है। झांसी में नामांकन पत्रों की खरीद और जमा करने की तारीख 11 से 17 अप्रैल तक तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी, नाम वापसी 20 अप्रैल को किए जा सकेंगे, चिह्न का आवंटन 21 अप्रैल को, मतदान 4 मई को और मतगणना 13 मई को होगी।
नवभारतटाइम्स.कॉम झांसी निकाय चुनाव
झांसी निकाय चुनाव


झांसी नगर निगम में वार्डों की संख्या 60 है, जबकि नगर पालिका परिषद बरुआसागर में 25, नगर पंचायत बड़ागांव में 10, नगर पालिका परिषद चिरगांव में 25, नगर पालिका परिषद् समथर में 25, नगर पंचायत मोंठ में 12, नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में 25, नगर पंचायत कटेरा में 10, नगर पंचायत रानीपुर में 14, नगर पालिका परिषद् गुरसराय में 25, नगर पंचायत एरच में 10, नगर पंचायत गरौठा में 10 और नगर पंचायत टोडी फतेहपुर में 11 वार्ड हैं।

नामांकन के लिए पांच स्थल बनाये गए हैं। नगर निगम झांसी, नगर पालिका बरुआसागर और नगर पंचायत बड़ागांव के लिए नामांकन शहर स्थित लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिसर में किये जायेंगे। नगर पालिका चिरगांव, नगर पालिका समथर और नगर पंचायत मोंठ के नामांकन तहसील कार्यालय मोंठ में दाखिल किए जा सकेंगे। नगर पालिका मऊरानीपुर, नगर पंचायत कटेरा और नगर पंचायत रानीपुर के लिए नामांकन तहसील कार्यालय मऊरानीपुर में दाखिल किया जाएगा। नगर पालिका गुरसराय, नगर पंचायत एरच और नगर पंचायत गरौठा के लिए नामांकन तहसील कार्यालय गरौठा में किए जाएंगे। नगर पंचायत टोडी फतेहपुर के लिए नामांकन टहरौली तहसील में किया जाएगा।

झांसी जिले में नगर निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 6,57,759 है। नगर निगम झांसी में 4,57,997 मतदाता, नगर पालिका बरुआसागर में 21,924 मतदाता, नगर पंचायत बड़ागांव में 7,827 मतदाता, नगर पालिका चिरगांव में 14,024 मतदाता, नगर पालिका समथर में 19,262 मतदाता, नगर पंचायत मोंठ में 11,176 मतदाता, नगर पालिका मऊरानीपुर में 53,744 मतदाता, नगर पंचायत कटेरा में 6,439 मतदाता, नगर पंचायत रानीपुर में 15,963 मतदाता, नगर पालिका गुरसराय में 22,850 मतदाता, नगर पंचायत एरच में 7,951 मतदाता, नगर पंचायत गरौठा में 9,126 मतदाता और नगर पंचायत टोडी फतेहपुर में 9,476 मतदाता वोट डालेंगे।

मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां विशिष्ट मंडी स्थल भोजला से रवाना होंगी। मतगणना के लिए पांच केंद्र बनाये गए हैं। नगर निगम झांसी, नगर पालिका बरुआसागर और नगर पंचायत बड़ागांव की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज झांसी में होगी। नगर पालिका चिरगांव, नगर पालिका समथर और नगर पंचायत मोंठ की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति मोंठ में होगी।

नगर पालिका मऊरानीपुर, नगर पंचायत रानीपुर और नगर पंचायत कटेरा की मतगणना श्री अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर में आयोजित होगी। नगर पालिका गुरसराय, नगर पंचायत गरौठा और नगर पंचायत एरच की मतगणना श्री अखंडानंद इंटर कॉलेज गरौठा में होगी। नगर पंचायत टोडी फतेहपुर की मतगणना तहसील भवन टहरौली में होगी।
लेखक के बारे में
ऐश्वर्य कुमार राय
ऐश्वर्य कुमार राय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर प्रिंसिपल डिजिटल कॉन्टेंट प्रड्यूसर कार्यरत। गृहनगर पूर्वी उत्तर प्रदेश का गोरखपुर, जहां जन्म से लेकर स्कूल तक शिक्षा-दीक्षा हुई। ग्रैजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से करने के बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी-डिप्लोमा की पढ़ाई। पेशेवर सफर देश की एकमात्र त्रिभाषीय एजेंसी UNI-वार्ता से शुरू हुआ। फिर NBT के साथ आगे की यात्रा। दिल्ली और लखनऊ कर्मभूमि। यात्रा, सिनेमा, दर्शन, इतिहास में दिलचस्पी।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग