ऐपशहर

Kanpur Accident: कानपुर में एक ही रात दो दर्दनाक सड़क हादसे, पहले में 26 तो दूसरे में गई 5 लोगों की जान

शनिवार देर रात कानपुर में एक के बाद एक दो लगातार सड़क हादसे में अब तक 31 लोगों की जान चली गई है। दोनों हादसे मुंडन कराने जाते समय हुए हैं।

Authored byविवेक मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम 2 Oct 2022, 8:34 am
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बड़े सड़क हादसे शनिवार देर रात को हुए, जिसमें कुल 31 लोगों की जान चली गई। पहला सड़क हादसा कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से फतेहपुर में चंडिका देवी मंदिर गए थे। लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं। वहीं, उसके बाद अहिरवां फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में 5 लगों की मौत हो गई। वहीं, सात से आठ लोग गंभीर हैं। सभी विंध्याचल मुंडन के लिए जा रहे थे। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद और राहत बचाव का कार्य जारी है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Kanpur_NEws
बदहवास हैं पीड़‍ितों के परिजन


लेखक के बारे में
विवेक मिश्रा
जन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मप्र जनसंदेश, पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण होते हुए नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग