ऐपशहर

Mathura News: वृंदावन घूमने आई विदेशी महिला सहित 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, नए वैरियंट की जांच के लिए लखनऊ भेजा गया सैंपल

वृंदावन घूमने आई विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव पाने से हड़कंप मच गया है। विदेशी महिला के साथ साथ तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने विदेशी महिला के सैम्पल को लखनऊ जांच के लिए भेजा है।

guest Nirmal-Rajpoot | Lipi 28 Nov 2021, 5:51 pm
निर्मल राजपूत, मथुरा
नवभारतटाइम्स.कॉम 76297074

मथुरा में एक विदेशी महिला सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया गया है कि विदेशी महिला के संपर्क में क़रीब 44 लोग आए थे। कोरोना वायरस के ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट के आने से सरकार ने कड़ाई बरतने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को विदेशी नागरिक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या 3 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 3 लाख 23 हजार से ज्यादा टेस्ट कर चुका है। शुक्रवार को कुल 1885 टेस्ट किए गए। जिनमें 1024 एंटीजन, 853 आरटीपीसीआर, 3 ट्रूनेट हैं। इनमें से एक रिपोर्ट आरटीपीसीआर की पॉजिटिव आई। कोरोना के नए वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विदेशों से आने वाले नागरिकों की जांच की जा रही है। रसियन कंट्री लिसमेनिया से आई एक 30 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया। रसियन कंट्री लिसमेनिया की रहने वाली 30 वर्षीय महिला टूरिस्ट वीजा पर सात दिन पहले वृंदावन आई थी। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जब कोविड टेस्ट किया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि 12 दिन के टूरिस्ट वीजा पर वृन्दावन घूमने आई थी।

Mathura News: बिना पलक झपकाए 1 घंटे तक सूरज को खुली आंखों से देखा, कान्हा की नगरी में त्राटक का बना नया रिकॉर्ड
जांच के लिए लखनऊ भेजा गया सैम्पल
जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब यह जांच कर रहा है कि कहीं महिला में नया वैरियंट तो नहीं है। इसकी पुष्टि करने के लिए सैंपल की जांच के लिए इसे लखनऊ भेजा गया है। विदेशों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। रविवार को दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये विदेशी महिला के संपर्क में आए लोग हैं।
लेखक के बारे में
विवेक मिश्रा
जन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मप्र जनसंदेश, पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण होते हुए नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग