ऐपशहर

मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या

एक 19 वर्षीय शख्स ने अपने पिता की हत्या कर दी। मोबिन नाम के इस शख्स ने अपनी मां चांदनी और दोस्त...

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 1 Jun 2016, 1:16 pm
अरविंद चौहन, आगरा
नवभारतटाइम्स.कॉम son kills dad over affair mom hides evidence
मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या

एक 19 वर्षीय शख्स ने अपने पिता की हत्या कर दी। मोबिन नाम के इस शख्स ने अपनी मां चांदनी और दोस्त अभिनव के साथ कत्ल को अंजाम दिया। 18 मई को एत्मादपुर के पास में एक सूटकेस में शव बरामद हुआ था। इसके बाद जांच में पता चला कि मोइनुद्दीन नाम के शख्स की हत्या उसके बेटे और पत्नी ने ही की है। मोइनुद्दीन की लाश पर चाकू के कई निशान भी थे।

पुलिस ने बताया कि हत्या के पहले मोबिन और उसके पिता में झगड़ा हुआ था। मोइनुद्दीन (मृतक) एक जूते के व्यापारी थे। वे, मोबिन के एक हिंदू लड़की के साथ अफेयर के खिलाफ थे। पुलिस के अनुसार हिंदू लड़की एक एसपी नेता की भतीजी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनरपर हत्या और सुबूत मिटाकर पुलिस को गुमराह करने का केस दर्ज किया है।

आगरा के एसपी प्रीतेंद्र सिंह के अनुसार पूछताछ में मोबिन ने अपना जुर्म कबूल किया है। मोबिन ने यह भी बताया कि उसके पिता परिवार वालों के साथ मारपीट और गाली गलौज करते रहते थे। उसने पुलिस को बताया कि रात में सोने के बाद अभिनव के साथ मिलकर उसने अपने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी मां ने आरोपियों के कपड़े और हथियार छिपा दिए। पुलिस ने यह भी बताया कि मोइनुद्दीन घटना के दिन ही बेंगलुरू जाने वाले थे लेकिन लेकिन अंजान कारणों से उन्होंने जाना कैंसल कर दिया था।

खबर को अंग्रेजी में पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग