मेरठ
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रविवार को एक विवादित बयान दिया है। अग्रवाल ने रविवार को अपने एक भाषण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से की। वहीं उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें लेडी डॉन कहा।
मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके में आयोजित एक प्रोग्राम में विनीत अग्रवाल अतिथि बनकर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने भाषण में बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा। अग्रवाल ने कहा कि एक पार्टी जिसने देश में 55 वर्ष राज किया, उसका राजकुमार देश में जिन्ना बनने का प्रयास कर रहा है और उनकी बहन लेडी डॉन बनने की कोशिश कर रही हैं।
पहले भी दिया था विवादित बयान
आपको बता दें कि विनीत अग्रवाल इससे पहले अपने विवादित बयानो को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के आतंकवादी अजहर मसूद का सिर काटकर भारत लाने वाले व्यक्ति को 51 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी, जिसके बाद विवाद पैदा हो गया था।