Please enable javascript.मेरठ में व्यापारी के घर लाखों की डकैती - Robbery of millions of merchant house in Meerut - Navbharat Times

मेरठ में व्यापारी के घर लाखों की डकैती

नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Sep 2015, 6:30 am

उत्तर प्रदेश के थाना रोहटा क्षेत्र में पशु व्यापारी के घर पर एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी...

robbery of millions of merchant house in meerut
मेरठ में व्यापारी के घर लाखों की डकैती

एनबीटी न्यूज, मेरठ : उत्तर प्रदेश के थाना रोहटा क्षेत्र में पशु व्यापारी के घर पर एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार घटना के शिकार व्यापारी का नाम युनूस है। युनूस युनूस ने पुलिस को बताया कि सोमवार तड़के बदमाश घर की दीवार फांदकर घुस आए और गनपॉइंट पर फैमिली के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश सेफ में रखे करीब 80 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के अलावा करीब 10 हजार रुपये समेटकर फरार हो गए। बदमाशों ने चार घंटे घर में रहकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। रोहटा पुलिस के अनुसार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डूबने से तीन की मौत

एनबीटी न्यूज, बरेली : बदायूं के उझानी क्षेत्र में गंगा नदी में सोमवार को पूर्णिमा पर स्नान करते वक्त डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। एसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि कछला घाट पर स्नान और भंडारा करने के लिए कुछ लोग हाथरस से आये थे। स्नान करते समय उनमें से सात लोग फिसलकर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। आसपास के लोगों ने चार लोगों को बचा लिया, लेकिन तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। तीनों के शव काफी मशक्कत के बाद नदी से निकाले जा सके।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर