Please enable javascript.लूटपाट की कोशिश - लूटपाट की कोशिश - Navbharat Times

लूटपाट की कोशिश

नवभारतटाइम्स.कॉम 25 Jul 2011, 4:00 am

सेक्टर-62 में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स को लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ हाथापाई की। शोर सुनकर जब आसपास के लोग...

लूटपाट की कोशिश
एनबीटी न्यूज ॥ नोएडा : सेक्टर-62 में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स को लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ हाथापाई की। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी थाना सेक्टर-58 पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाले लक्ष्मणदास यहां के सेक्टर-62 स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में जॉब करते हैं। शनिवार रात वह बाइक से वापस दिल्ली जा रहे थे। फोर्टिस अस्पताल के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे पर्स व बाइक छीनने की कोशिश की। इस बीच शोरशराबा हुआ, तो बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर