Please enable javascript.जिले में बाढ़ की आशंका हुई कम - जिले में बाढ़ की आशंका हुई कम - Navbharat Times

जिले में बाढ़ की आशंका हुई कम

नवभारतटाइम्स.कॉम 20 Aug 2011, 4:00 am

प्रशासन के लिए एक राहत भरी खबर है। गौतमबुद्धनगर में बाढ़ का खतरा टलता दिख रहा है। शुक्रवार को दोपहर के बाद से ही यमुना के जलस्तर में गिरावट शुरू हो...

जिले में बाढ़ की आशंका हुई कम
एनबीटी न्यूज॥ ग्रेेटर नोएडा प्रशासन के लिए एक राहत भरी खबर है। गौतमबुद्धनगर में बाढ़ का खतरा टलता दिख रहा है। शुक्रवार को दोपहर के बाद से ही यमुना के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। ओखला बैराज पर पानी अब डेंजर लेवल 198.5 से नीचे 196.70 पर पहुंच गया है। हालांकि जलस्तर कम होने से पहले नदी एरिया से सटे कई गांवांे के खेतों में पानी पहुंच गया था। सिंचाई विभाग का कहना है कि अगर तेज बारिश होती है तभी नदी का जलस्तर बढ़ेगा। प्रशासन ने फिर भी राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को ताजेवाला बांध से 6 लाख 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गुरुवार को पानी यमुना मंे पहुंच गया था और खतरे के निशान को पार कर गया था। इससे आसपास के गांवों में बाढ़ की आशंका पैदा हो गई थी। सिंचाई विभाग के एग्जेक्यूटिव इंजीनियर प्रेमचंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक यमुना में पानी का बहाव एक लाख 26 हजार 523 क्यूबिक फुट प्रति सेकंड था, लेकिन इसके बाद से यह कम होता जा रहा है। देर शाम तक यह घटकर एक लाख 9 हजार 700 क्यूबिक फुट प्रति सेकंड रहा गया था। शुक्रवार को ताजेवाला से प्रति घंटे 22 हजार से लेकर 39 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। पानी छोड़े जाने की मात्रा लगातार घटती जा रही है। अगर ऊपरी इलाकों में बारिश नहीं होती है तो जलस्तर घटता चला जाएगा। एडीएम फाइनैंस सर्वजीत राम ने बताया कि यमुना का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन फिर भी राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग को अलर्ट रहने को कहा गया है। लेखपालांे के माध्यम से लोगांे को भी सचेत रहने की सलाह दी गई है। मोतीपुर, मोमनाथल, सफीपुर और कामबक्शपुर गांव पर प्रशासन की नजर है। लोगांे से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति पानी की ओर न जाए। साथ अपने मवेशी को भी नदी एरिया की तरफ न जाने दे। वहीं, जलस्तर घटने से पहले सफीपुर, मोमनाथल, कामबक्शपुर, याकुतपुर, कोंडली बांगर, डेरीन, मोतीपुर समेत करीब एक दर्जन गांवों के खेतों में पानी प्रवेश कर गया था।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर