ऐपशहर

गड्ढे में गिरी कार, जज घायल

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में परी चौक के पास एक कार बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई। कार में सवार जज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ...

Navbharat Times 12 Jul 2019, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, ग्रेनो : नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में परी चौक के पास एक कार बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई। कार में सवार जज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ग्रेनो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जज दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के लिए आ रहे थे। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जज बुधवार देर रात कार से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। परी चौक के पास उनकी कार गड्ढे में जा गिरी। हादसे में जज को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग