ऐपशहर

जल शक्ति अभियान को बनाएं आंदोलन : डीएम

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडाजिले में भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रधानमंत्री जल शक्ति अभियान को लेकर शनिवार को सूरजपुर स्थित ...

Navbharat Times 28 Jul 2019, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा

जिले में भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रधानमंत्री जल शक्ति अभियान को लेकर शनिवार को सूरजपुर स्थित विकास भवन में संगोष्ठी हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डीएम बीएन सिंह ने जिले के ग्राम प्रधानों से प्रधानमंत्री जल शक्ति अभियान को अपने-अपने गांव में आंदोलन के रूप में संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इस बार जिले में चल रहे वन महोत्सव में सभी को निशुल्क पौधे मिलेंगे।

इस अवसर पर सीडीओ अनिल कुमार, डीएफओ पीके श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव मौजूद रहे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग