ऐपशहर

स्पीड ब्रेकर के विवाद में फायरिंग, युवक घायल

यहां के लखनावली गांव में स्पीड ब्रेकर के विवाद में 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने गोली चला दी, जो दूसरे पक्ष के एक युवक के हाथ में ...

सुधीर कुमार | Navbharat Times 13 Jun 2020, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा : यहां के लखनावली गांव में स्पीड ब्रेकर के विवाद में 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने गोली चला दी, जो दूसरे पक्ष के एक युवक के हाथ में लगी। घायल युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि गली में ब्रेकर को लेकर हुए विवाद में घटना हुई है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार रात को लखनावली गांव में राजेंद्र सिंह और दीपक व लीलू पक्ष के बीच गली में बने स्पीड ब्रेकर को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दीपक व लीलू पक्ष की तरफ से एक युवक ने गोली चला दी। गोली राजेंद्र पक्ष के अरुण के हाथ में लगी। राजेंद्र पक्ष की शिकायत पर गांव के दीपक, लीलू, परविंदर और बाली राम के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं।

लेखक के बारे में
सुधीर कुमार

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग