ऐपशहर

हत्या के आरोप में पूर्व पालिका परिषद उपाध्यक्ष गिरफ्तार

एक संवाददाता, दादरीपुलिस ने दादरी नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रज्जाक अहमद को हत्या के आरोप में गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। वह अपनी बेटी ...

Navbharat Times 12 Mar 2018, 8:00 am

एक संवाददाता, दादरी

पुलिस ने दादरी नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रज्जाक अहमद को हत्या के आरोप में गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। वह अपनी बेटी के घर पर छुपा था। एक सप्ताह पहले हुई युवक की हत्या में यह दूसरी गिरफ्तारी है। दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं।

कस्बा स्थित किदवई नगर में 4 मार्च की रात करीब 8 बजे एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में फायरिंग हो गई थी। इसमें किदवई नगर के शमीम की गोली लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने दादरी नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रज्जाक अहमद सहित 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दादरी पुलिस ने एक आरोपित को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली के एसएचओ रामसेन सिंह ने बताया कि रज्जाक अहमद वारदात के बाद से अपनी बेटी के घर गाजियाबाद में छुपा हुआ था। मुखबिर से सूचना मिलने पर शनिवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग