ऐपशहर

ग्रेनो अथॉरिटी के जीएम प्रॉजेक्ट केके सिंह हटाए गए

यमुना अथॉरिटी से अटैच किया गयाप्रॉजेक्ट विभाग के परियोजना प्रबंधक वीपी सिंह और सहायक परियोजना प्रबंधक अख्तर अब्बास जैदी को सस्पेंड किया गया ...

Navbharat Times 20 Jul 2018, 8:00 am

यमुना अथॉरिटी से अटैच किया गया

प्रॉजेक्ट विभाग के परियोजना प्रबंधक वीपी सिंह और सहायक परियोजना प्रबंधक अख्तर अब्बास जैदी को सस्पेंड किया गया

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में अवैध इमारत गिरने के मामले में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के जीएम प्रॉजेक्ट केके सिंह पर कार्रवाई हुई है। शासन ने उन्हें हटाकर यमुना अथॉरिटी से अटैच कर दिया है। अथॉरिटी के प्रॉजेक्ट विभाग के परियोजना प्रबंधक वीपी सिंह और सहायक परियोजना प्रबंधक अख्तर अब्बास जैदी को कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। इससे पहले बुधवार को शासन ने इस मामले में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की ओएसडी विभा चहल का हटाकर लखनऊ भेज दिया था। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि शाहबेरी मामले अथॉरिटी के कई और अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग