ऐपशहर

Noida Accident: कैंटर ने अचानक ब्रेक मारी और जा भिड़ी स्कूल बस, दादरी में टली बड़ी दुर्घटना

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। अचानक कैंटर के ब्रेक मारने से पीछे से आ रही स्कूल बस उससे टकरा गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों को चोटें आई हैं। वहीं, ड्राइवर भी घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Edited byराहुल पराशर | आईएएनएस 12 Nov 2022, 9:44 pm
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में एक बड़ी दुर्घटना टल गई। रफ्तार के कारण जान जाने की खबर आए दिन आती है, लेकिन रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। दादरी में भी ऐसा ही कुछ हुआ। दादरी बाइपास पर एक कैंटर ने अचानक ब्रेक मारा और पीछे से तेज रफ्तार आ रही निजी बस टकरा गई। निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना में 2 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Dadri Bus Accident


घायल बच्चों और ड्राइवर का जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट हुई बस आरबी नॉर्थलैंड स्कूल की है। थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत आरवी नार्थलैंड स्कूल की स्कूल बस बच्चो को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी दादरी बाईपास पर आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उसके पीछे चल रही स्कूल बस की उसमे टक्कर हो गई। इस कारण बच्चे संभल नहीं पाए और दुर्घटन का शिकार हो गए। दो बच्चों को अधिक चोट आई है।

हादसे में ड्राइवर को पैर में और 2 बच्चों को चोटें आई हैं। घायल होने वाले बच्चों में एक 9 साल का छात्र और दूसरी 8 साल की छात्रा है। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर लोकल पुलिस टीम पहुंच गई और घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना दादरी पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवा दिया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
राहुल पराशर
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।... और पढ़ें

अगला लेख

ट्रेंडिंग