एनबीटी न्यूज, नोएडा : सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह नाबालिग लकड़ी से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार निवासी लड़की दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहती है। बिहार का ही रहने वाला रूपेश उससे फोन पर बात करता था। बाद में परिजनों के कहने पर लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया। इस पर आरोपी यहां आ धमका। सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाबालिग से छेड़छाड़
सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह नाबालिग लकड़ी से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार ...
Navbharat Times 26 Jul 2017, 8:00 am