ऐपशहर

एनटीपीसी दादरी को मिला दूसरा राजभाषा पुरस्कार

एनटीपीसी दादरी को दूसरा राजभाषा पुरस्कार मिला है। चंडीगढ़ में सोमवार को हुए एक दिवसीय उत्तरी क्षेत्रों का क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में यह पुरस्कार ...

Navbharat Times 20 Nov 2018, 8:00 am

प्रस, ग्रेनो : एनटीपीसी दादरी को दूसरा राजभाषा पुरस्कार मिला है। चंडीगढ़ में सोमवार को हुए एक दिवसीय उत्तरी क्षेत्रों का क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में यह पुरस्कार मिला है। भारत के गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने एनटीपीसी दादरी की एजीएम विजय लक्ष्मी मुरलीधरन और राजभाषा अधिकारी आलोक अधिकारी को यह अवॉर्ड दिया। वर्ष 2016-17 में भी एनटीपीसी दादरी को राजभाषा उत्कृष्टता का पहला पुरस्कार मिला था।

इसके अलावा एनटीपीसी दादरी कैंपस में सोमवार को महिला संस्था जागृति समाज ने आनंद मेला-2018 का आयोजन किया। आनंद मेले की थीम स्वच्छ भारत अभियान और अनेकता में एकता रही। इस दौरान प्रसन्नता के प्रतीक गुब्बारे भी छोड़े गए। विभिन्न स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक भोजन परोसे गए। मेले में डांस और गीत की भी प्रस्तुति हुई। इस मौके पर एनटीपीसी के निदेशक (कमर्शल) आनंद कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार महापात्र, प्रकाश तिवारी, शोभा कपूर, सुजाता महापात्र और अपूर्व कुमार दास मौजूद रहे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग