ऐपशहर

प्रॉपर्टी डीलर और छात्र संदिग्ध हालात में लापता

प्रस, नोएडा शहर में अलग- अलग जगहों पर एक प्रॉपर्टी डीलर और एक छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पुलिस के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर- 1 में ...

Navbharat Times 28 Jan 2019, 8:00 am

प्रस, नोएडा

शहर में अलग- अलग जगहों पर एक प्रॉपर्टी डीलर और एक छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पुलिस के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर- 1 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर प्रसन्नजीत सिंह के भाई अभिजीत सिंह की सेक्टर 41 में मोबाइल रिपेयर की दुकान है। प्रसन्नजीत शुक्रवार रात करीब 8 बजे दुकान पर आए और अपनी पत्नी से मोबाइल पर कुछ देर बात की। इसके बाद वे लघुशंका की बात कहकर वहां से चले गए। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उन्होंने तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उनके भाई अभिजीत सिंह ने थाना सेक्टर 39 में शिकायत दी है।

वहीं, सेक्टर-22 चौड़ा गांव में रहने वाला 11वीं का छात्र भी शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। गांव में रहने छत्रपति द्विवेदी का बेटा राहुल रोज शाम को कोचिंग के लिए जाता था और रात करीब 10 बजे लौटता था, लेकिन शुक्रवार रात को वह नहीं लौटा। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना सेक्टर 24 में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग