एनबीटी न्यूज, नोएडा
सेक्टर-31 निठारी में सपा के जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्वांजलि दी। उनके जीवन व राजनैतिक योगदान पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अर्जुन प्रजापति, विपिन अग्रवाल, प्रताप प्रजापति, नरदीप चौधरी, प्रकाश प्रजापति, फैजान सैफी, शिवव्रत तिवारी, पिंटू प्रजापति सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।