नोएडा: नोएडा की सोसायटी में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले श्रीकांत त्यागी (shrikant tyagi) ने अपनी हरकत पर अफसोस जताया है। मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से अरेस्ट (shrikant tyagi arrest) किया है। मंगलवार शाम को ही पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया गया। सूरजपुर कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन अदालत से ले जाते समय श्रीकांत ने अपने बर्ताव पर खेद जताया। जिस समय श्रीकांत त्यागी को पुलिस कोर्ट से बाहर ले जा रही थी, उस समय जब मीडिया ने उससे घटना के बारे में पूछा तो श्रीकांत ने कहा, मैं घटना पर खेद व्यक्त करता हूं। वह मेरी बहन की तरह हैं।
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी की है घटना
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी का एक वीडियो सामने आने के बाद श्रीकांत त्यागी और यह पूरी घटना चर्चा में आ गई थी। पुलिस को 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो दिखा जिसमें श्रीकांत त्यागी न केवल एक महिला को अपशब्द कह रहा था बल्कि उसने महिला को धक्का भी दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की तो श्रीकांत फरार हो गया।
पुलिस की 12 टीमें श्रीकांत त्यागी को खोजती रहींचार दिनों तक पुलिस की 12 टीमें श्रीकांत त्यागी को खोजती रहीं। मंगलवार को उसे मेरठ से अरेस्ट कर लिया गया। पूछताछ में श्रीकांत ने दावा किया कि उसकी कार पर लगा एमएलए का पास स्वामी प्रसाद मौर्य ने उसे दिया है। हालांकि, मौर्य ने इसका खंडन किया। पुलिस ने श्रीकांत को कोर्ट में पेश किया जहां पुलिस ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।