ऐपशहर

Noida में 500 KG से ज्‍यादा गांजा ले जा रहे तस्‍कर पुलिस के चंगुल में फंसे, 7 गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे नोएडा में नशे का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। पुलिस ने ऐक्‍शन लेते हुए 500 किलोग्राम से ज्‍यादा गांजा जब्‍त कर लिया है। पुलिस ने सात तस्‍करों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। पुलिस लंबे समय से इन तस्‍करों की तलाश में थी।

Edited byवैभव पांडे | भाषा 23 Jan 2023, 2:02 pm
नोएडा: गौतम बुद्ध नगर में पुलिस कमिश्‍नरी की अपराध शाखा और थाना बीटा-2 पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए 500 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में मोहम्मद आजाद, फैय्याज, ॠषिराम, साजन शाह, योगेश यादव और राजकुमार शाह नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम noida ganja case
सांकेतिक तस्‍वीर


पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से करीब 503 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
वैभव पांडे
नवभारत टाइम्‍स डिजिटल में असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर। ग्रेजुएशन तक साइंस स्‍टूडेंट। इसके बाद मीडिया में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई। लखनऊ से पत्रकारिता का सफर शुरू हुआ जो वाया आगरा, दिल्‍ली-NCR फिर नवाबों के शहर आ पहुंचा है। लंबे समय तक दैनिक जागरण प्रिंट में काम किया। अब 'न्‍यू मीडिया' की बारीकियों को समझने का सिलसिला जारी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग