एनबीटी न्यूज, नोएडा : शहर में टीबी के मरीजों को खोजने के लिए 17 फरवरी से एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू होगा जो 10 दिन तक चलेगा। सीएमओ डॉ. अनुराग ने इसके लिए टीम गठित कर दी है। उनके मुताबिक, टीमें घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग करेंगी। अगर मरीज की पुष्टि होती है तो उसे तत्काल दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक इस अभियान के तहत 2017 में 51, 2018 में 139 और 2019 में 112 नए मरीज खोजे गए थे।
17 फरवरी से खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
शहर में टीबी के मरीजों को खोजने के लिए 17 फरवरी से एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू होगा जो 10 दिन तक चलेगा। सीएमओ डॉ...
Navbharat Times 20 Jan 2020, 8:00 am