ऐपशहर

लोकेशन का सुराग मिला पर प्रीति नहीं

प्रमुख संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : बुलंदशहर में ग्रेटर नोएडा स्थित नवादा गांव के चार लोगों के मृत मिलने के मामले में कासना पुलिस के हाथ सात दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस को अब उम्मीद है कि इस घटना में जिंदा बची ललित

नवभारत टाइम्स 1 Sep 2016, 7:00 am
प्रमुख संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : बुलंदशहर में ग्रेटर नोएडा स्थित नवादा गांव के चार लोगों के मृत मिलने के मामले में कासना पुलिस के हाथ सात दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस को अब उम्मीद है कि इस घटना में जिंदा बची ललित की पत्नी से मिली जानकारियों के आधार पर केस का खुलासा हो सकता है। बुधवार को पुलिस को लड़की प्रीति की लोकेशन के बारे में जानकारी भी मिली, लेकिन वह बरामद नहीं हो सकी। देर शाम बुलंदशहर में एक शव मिलने की सूचना भी पुलिस को मिली, लेकिन वह भी पुष्ट नहीं हुई। ड्राइवर के परिजनों का आरो प है कि पुलिस उन्हें इंतजार करने को कहकर टरका रही है। दूसरी तरफ मृतक दंपती के परिजनों में रोष है कि पुलिस उन्हीं पर प्रश्नचिह्न लगा रही है। पुलिस अधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है।
नवभारतटाइम्स.कॉम the location of the leads not kindness
लोकेशन का सुराग मिला पर प्रीति नहीं

25 अगस्त को नवादा में रहने वाली राजे की फैमिली व रिलेटिव समेत 9 लोग कार में बदायूं में दरगाह गए थे। इनमें से राजे, उनकी पत्नी धर्मवती, राजे के साले राजेंद्र की पत्नी प्रीति और मौलवी सलीम के शव नरौरा गंग नहर से मिल चुके हैं। राजे का बेटा ललित, ललित की पत्नी शीतल और मामा राजेंद्र बेसुध हालत में बदायूं में मिले थे। घटना के सात दिन बाद भी पुलिस इस केस का खुलासा नहीं कर सकी है। राजे की बेटी प्रीति और ड्राइवर ओमपाल अब तक गायब हैं। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को प्रीति की लोकेशन के बारे में सूचना मिली थी, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने ललित व अन्य लोगों से भी पूछताछ की थी, लेकिन कुछ खास नहीं मिला। पुलिस को उम्मीद है कि ललित की पत्नी शीतल से मिली जानकारियों के आधार पर केस का खुलासा हो सकता है। उसकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। पता चला है कि गांव से भी एक युवक गायब है। एसपी देहात अभिषेक यादव का कहना है कि अभी कुछ खुलकर नहीं कहा जा सकता है, लेकिन पुलिस को इस केस में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग