ऐपशहर

कैब चालक की हत्या में शामिल युवक ने किया सरेंडर

सेक्टर 9 में कैब चालक की हत्या करने के मुख्य आरोपित आफताब ने सोमवार को एनकाउंटर के खौफ से झुंडपुरा पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने से ...

Navbharat Times 17 Dec 2019, 8:00 am

विस, नोएडा : सेक्टर 9 में कैब चालक की हत्या करने के मुख्य आरोपित आफताब ने सोमवार को एनकाउंटर के खौफ से झुंडपुरा पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने से पहले उसने एक विडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया। विडियो में वह कह रहा है कि उमेश की हत्या उसी ने की है और इसमें उसके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं है। इस हत्याकांड में पुलिस शहनाज, शब्बीर और सिकंदर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ-1 श्वेताभ पांडेय ने बताया है कि आफताब पुलिस हिरासत में है। वह एक विडियो सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग