ऐपशहर

मुजफ्फरनगर: दो गुटों में संघर्ष, 15 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच संघर्ष की घटना हो गई। जिले के रामपुरी गांव में हुए इस संघर्ष के संबंध में 8 महिलाओं सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीटीआई 19 Nov 2017, 3:53 pm
मुजफ्फरनगर
नवभारतटाइम्स.कॉम Clash
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच संघर्ष की घटना हो गई। जिले के रामपुरी गांव में हुए इस संघर्ष के संबंध में 8 महिलाओं सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीओ योगेन्द्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दो ग्रुप के बीच हुई मामूली सी झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद संघर्ष ने बड़ा रुप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने मामले में हिरासत में लिए गए सभी 15 लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर किया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग