ऐपशहर

साक्षी महाराज का विवादित बयान, 'कांग्रेस ने कराई सुभाष चंद्र बोस की हत्या, नेहरू-गांधी भी उनकी लोकप्रियता के आगे नहीं टिकते थे'

साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई थी। साक्षी महाराज सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान उन्नाव में विवादित बयान दिया।

नवभारतटाइम्स.कॉम 24 Jan 2021, 10:02 am

हाइलाइट्स

  • अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया
  • सांसद साक्षी महाराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने कराई थी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या
  • 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को बीजेपी ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया
सारी खबरें हाइलाइट्स में पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें
उन्नाव
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई थी। साक्षी महाराज सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान उन्नाव में बोल रहे थे।

साक्षी महाराज ने मंच से कहा, 'सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले मौत के गाल में भेज दिया था। मेरा आरोप है कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई। उनकी लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे। महात्मा गांधी भी कहीं नहीं ठहरते थे।'

साक्षी बोले- अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे
साक्षी ने आगे कहा, 'अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। सुभाष चंद्र बोस कहा करते थे कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। मैं कहना चाहूंगा कि लहू के भाव से हमें आजादी मिली थी।'

बीजेपी ने मनाया पराक्रम दिवस23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री और नेता नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग