ऐपशहर

यूपी: जबड़े में जकड़ा हाथ और तालाब में खींचने लगा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने बचाई जान

यूपी के बहराइच में सोमवार को एक तालाब किनारे गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवक के हाथ को जबड़े से जकड़ लिया। युवक के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी भी तरह उसे बचाया जा सका। हालांकि तब तक मगरमच्छ युवक का हाथ चबा गया था। फिलहाल अस्पताल में पीड़ित का इलाज जारी है।

नवभारत टाइम्स 10 Jul 2018, 8:21 am
बहराइच
नवभारतटाइम्स.कॉम अस्पताल में बुद्धा का इलाज जारी.
अस्पताल में बुद्धा का इलाज जारी.

यूपी के बहराइच में सोमवार को एक तालाब किनारे गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवक के हाथ को जबड़े से जकड़ लिया। युवक के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी भी तरह उसे बचाया जा सका। हालांकि तब तक मगरमच्छ युवक का हाथ चबा गया था। फिलहाल अस्पताल में पीड़ित का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चिरैया दौलतपुर गांव निवासी बुद्धा का बेटा परमेश्वर धान का खेत देखने गया था। खेत में शौच के बाद वह तालाब में पानी लेने लगा। इसी दौरान तालाब में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। बुद्धा का हाथ जबड़े में जकड़कर मगरमच्छ उसे पानी में खींचने लगा। बुद्धा जान बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ा रहा और शोर मचाने लगा।

हाथ चबा गया मगरमच्छ.


युवक के शोर मचाने पर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के जबड़े से परमेश्वर का हाथ छुड़ाया। इसके बाद लोग उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागे जहां उसका इलाज जारी है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग