ऐपशहर

Ballia News: जमीनी विवाद में चली गोली, पूर्व सांसद का परिजन घायल

बलिया के पत्रकार रतन सिंह की मौत मेंं अभी सभी अपराधी पकड़े भी नहीं गए कि एक और गोली कांड की घटना सामने आई है। पूर्व सांसद भरत सिंह के परिवार से जुड़े एक 16 वर्षीय किशोर को गोली मारकर घायल करने की घटना प्रकाश में आई है।

Lipi 29 Aug 2020, 3:30 pm
बलियारतन सिंह हत्याकांड मामले मेंं अभी सभी अपराधी पकड़े भी नहीं गए कि जनपद में एक और गोली कांड चर्चा के केंद्र में है। पूर्व सांसद भरत सिंह के परिवार से जुड़े एक 16 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका उपचार चल रहा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम किशोर को लगी गोली
किशोर को लगी गोली


जानकारी के अनुसार गांव नेका राय के टोला में एक सड़क को लेकर काफी पुराना विवाद था। सड़क के कुछ भाग पर नेका राय के टोला गांव निवासी रामबालक सिंह और उनके परिजन अपना हक जताते आ रहे हैं। यह विवाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार सुबह रामबालक सिंह के पक्ष के लोग सड़क पर काम कर रहे थे कि इसी बीच गांव के अन्य लोग पहुंचकर विरोध करने लगे।

धीरे-धीरे वहां काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। दोनों ओर से वाद-विवाद होने होने के साथ ही, मामला गर्म होने पर रामबालक सिंह के पक्ष के लोंगो ने गोली चला दी। गोली पूर्व सांसद भरत सिंह के परिवार के 16 वर्षीय किशोर प्रियांशु सिंह उर्फ लालू को लगी। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गया। मौक़े से लोग आनन-फानन में घायल को पीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने किशोर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रामबालक सिंह के साथ तीन अन्य को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है। एक अन्य की तलाश में पुलिस लगी हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से किसी के पास वैध असलहा है तो उनके शस्त्र लायसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग