ऐपशहर

Jaunpur news: दूल्‍हे ने मांगा ज्‍यादा दहेज तो नाराज दुलहन ने वापस लौटाई बारात

दोनों पक्षों की रजामंदी से बारात गुरुवार को आई थी। दरवाजे पर जलपान व जयमाल के पश्चात शादी की तैयारी शुरू हुई इसके बाद दहेज में बकाया रकम को पूरा करने की मांग होने लगी।

Lipi 30 May 2021, 12:32 pm
नीलेश सिंह, जौनपुर
जौनपुर में एक दुलहन ने बारात को खाली हाथों वापस लौटा दिया। वधू पक्ष का आरोप है कि लड़केवाले ज्‍यादा दहेज मांग रहे थे। लड़की के मना करने पर पंचायत बैठी लेकिन बात नहीं बनने पर बारात वापस लौट आ गई।

जिले के चंदवक क्षेत्र के हरिहरपुर (बढ़यापार) निवासी अनिल कुमार की पुत्री अर्चना की शादी नरवासुन्ही, मौधा, गाजीपुर निवासी कपिल पुत्र रामबरन राम के साथ तय थी। दोनों पक्षों की रजामंदी से बारात गुरुवार को आई थी। दरवाजे पर जलपान व जयमाल के पश्चात शादी की तैयारी शुरू हुई इसके बाद दहेज में बकाया रकम को पूरा करने की मांग होने लगी। जयमाल का कार्यक्रम किसी तरह संपन्न हो गया ।

लेकिन जयमाल के बाद विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दहेज की मांग व लड़के का व्यवहार देख लड़की शादी नहीं करने पर अड़ गई। रात भर घर पर तो सुबह थाने पर हुई पंचायत में लड़की के अड़े रहने पर बात नहीं बनी। आखिर में दोनों पक्ष आपस में लेनदेन कर मामला खत्म कर लिया। बिना ब्याह के बरात बैरंग लौट गई।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग