ऐपशहर

Jaunpur News: अब इत्र की खेती से महक उठेगा जौनपुर, समूह की महिलाओं को दी जाएगी खेती की ट्रेनिंग

इत्र तैयार करने के लिए फूलों की आवश्यकता होती है इसके लिए फूलों की खेती करने वाले कृषकों से संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही समूह की कुछ महिलाओं को भी फूलों की खेती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें गुलाब, चमेली, खस, मोगरा, हरसिंगार गार्डेनिया और गुलनार जिन की खेती के लिए प्रशिक्षण मिलेगा।

Lipi 23 Jul 2021, 3:21 pm
नीलेश सिंह, जौनपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम फाइल फोटो
फाइल फोटो

जौनपुर में एनआरएलएम समूह की महिलाओं को अब इत्र बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के दैरान अक्टूबर में जिले में आए मुख्यमंत्री योगी ने वादा किया था के इत्र कारोबार को ब्रांड बनाया जाएगा, जिसे अब जिला प्रशासन ने अमल में ला दिया है।

अब समूह की महिलाओं को फूलों की खेती करने वाले कृषकों के साथ जोड़ा जाएगा। महिलाएं इत्र बनाने के लिए फूल किसानों से लेंगी और प्रशिक्षण एनआरएलएम देगा। पहले सौ महिलाओं को इत्र बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी, बाद में और महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा।

खेती के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
इत्र तैयार करने के लिए फूलों की आवश्यकता होती है इसके लिए फूलों की खेती करने वाले कृषकों से संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही समूह की कुछ महिलाओं को भी फूलों की खेती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें गुलाब, चमेली, खस, मोगरा, हरसिंगार गार्डेनिया और गुलनार जिन की खेती के लिए प्रशिक्षण मिलेगा।

महिलाएं बन सकेंगी आत्मनिर्भर
मनरेगा आयुक्त भूपेंद्रर सिंह ने बताया कि इस पहल से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इत्र बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें कृषि वैज्ञानिक केंद्र बक्शा भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर दूसरे स्थानों पर भी प्रशिक्षण कराया जाएगा। योजना को मूर्त रूप देने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग