ऐपशहर

Amethi News: कमरे में फंदे से लटकता पाया गया कानूनगो का शव, हड़कंप

राम सागर ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ढूंढने पर उनका शव अपने दूसरे मकान में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। सभी का रो रोकर हाल बुरा है।

Edited byवैभव पांडे | भाषा 4 Jul 2022, 4:00 pm
अमेठी: उत्‍तर प्रदेश के अमेठी तहसील में तैनात एक कानूनगो का शव संदिग्ध परिस्थितयों में उसके घर में फंदे से लटकता पाया गया। प्रभारी निरीक्षक, जायस, राकेश सिंह ने बताया कि जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी राम सागर सोनकर (54) का शव रविवार रात उनके घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने परिजन की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम pic
सांकेतिक तस्‍वीर


परिजन के मुताबिक, राम सागर ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ढूंढने पर उनका शव अपने दूसरे मकान में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

रामसागर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार रायबरेली में रहता है। घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। सभी का रो रोकर हाल बुरा है।
लेखक के बारे में
वैभव पांडे
नवभारत टाइम्‍स डिजिटल में असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर। ग्रेजुएशन तक साइंस स्‍टूडेंट। इसके बाद मीडिया में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई। लखनऊ से पत्रकारिता का सफर शुरू हुआ जो वाया आगरा, दिल्‍ली-NCR फिर नवाबों के शहर आ पहुंचा है। लंबे समय तक दैनिक जागरण प्रिंट में काम किया। अब 'न्‍यू मीडिया' की बारीकियों को समझने का सिलसिला जारी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग