ऐपशहर

हमीरपुरः 25 मिनट में मजदूर की पत्नी ने दिया 3 बच्चों को जन्म, सभी नवजात स्वस्थ लेकिन मां को सता रही ये टेंशन

हमीरपुर में मजदूर की पत्नी ने 25 मिनट के अंदर तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं। ऐसे में परिवार उनके भरण-पोषण के लिए चिंतित है। बच्चों के पिता मजदूरी करते हैं।

Lipi 21 Jun 2021, 10:54 am
हमीरपुर
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक मजदूर की पत्नी ने यहां ग्रामीण सरकारी अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया। पहला बच्चा उल्टा हुआ फिर 15 मिनट बाद दूसरा और 10 मिनट बाद ही एक बच्ची का जन्म हुआ। तीन बच्चों के जन्म के बाद महिला चिंतित है कि अब इनकी परवरिश वह कैसे करेगी? महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं।

हमीरपुर जिले के बिंवार कस्बे के रहने वाले रामरतन प्रजापति मजदूर हैं। वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए फावड़े चलाते हैं। उनकी पत्नी जयदेवी एक पुत्र और एक पुत्री की मां हैं जो किसी तरह अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। रविवार रात प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें बिंवार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दो पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। तीनों बच्चों ने 25 मिनट के अंदर जन्म लिया।

प्रसव कराने वाली आकांक्षा देवी ने रविवार को बताया कि पहले पुत्र के जन्म लेने के 15 मिनट बाद दूसरा पुत्र उल्टा पैदा हुआ फिर दस मिनट बाद एक पुत्री का जन्म हुआ। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन मां चिंतित है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. एसके सिंह ने बताया कि महिला की डिलिवरी नॉर्मल हुई है। बच्चे भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन मां खुश नहीं हैं। बताया कि महिला बहुत ही गरीब है और उनका पति मजदूरी करता है। गरीबी के कारण बच्चों की परवरिश करना मजदूर के लिए कठिन होगा।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग