ऐपशहर

मुजफ्फरनगर: लड़की से छेड़छाड़ कर रहे युवकों को पुल‍िस ने पकड़ा

उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लड़की से छेड़छाड़ कर रहे दो लोगों की लोगों ने प‍िटाई कर दी। इस मामले की श‍िकायत पुल‍िस में की गई जिसके बाद घटना की जांच की जा रही है।

भाषा 5 Mar 2018, 12:06 pm
मुजफ्फरनगर
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेत‍िक तस्‍वीर
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लड़की से छेड़छाड़ कर रहे दो लोगों की लोगों ने पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई जिसके बाद घटना की जांच की जा रही है।

दरअसल दो युवकों की लोगों ने उस वक्त सड़क पर पिटाई शुरू कर दी थी जब दोनों एक छात्रा को परेशान कर रहे थे। उनकी पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को उस समय छेड़ा जब वह स्कूल जा रही थी। इसके बाद लड़की के परिवार के सदस्यों ने आरोपियों की पिटाई की और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा कानून (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (हमला या महिला का शीलभंग करने के लिए आपराधिक बल प्रयोग) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग